फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
विज्ञापन



सुल्तानपुर) गोपालपुर गांव के पास बाजार जा रहे एक युवक को अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी।


गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


वारदात की सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पन्ना टिकरी गांव निवासी राजेश यादव (30) की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है।


बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे राजेश यादव बाइक से हनुमानगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में गोपालपुर गांव के पास अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया।


राजेश जब तक कुछ समझ पाता एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में दो गोलियां लगने से राजेश वहीं गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल राजेश को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राजेश की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


इस बाबत कोतवाली देहात थानाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें