फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने पांचवीं की छात्रा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 05 Sep 2018 11:02 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के सिसई खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांचवीं की छात्रा को एक शिक्षिका ने स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मौके से फरार हो गई। छात्रा के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। उसका हाथ भी कट गया है।
विज्ञापन


सिसई गांव की रंजना पुत्री चंद्रबली कक्षा पांच की छात्रा है। बुधवार को वह स्कूल गई थी। वहां किसी बात को लेकर एक छात्रा ने शिक्षिका स्वाती चटर्जी से रंजना की शिकायत की। आरोप है कि शिक्षिका ने इस पर बगैर रंजना से कुछ पूछे उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। रंजना भागकर क्लास से बाहर निकल गई तो शिक्षिका ने उसे दौड़ा लिया। उसने रंजना को स्कूल की चारदीवारी के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसके बाद फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रंजना के पिता स्कूल पहुंचे। रंजना के शरीर पर कई जगह डंडे से मारने के निशान थे और एक जगह उसका हाथ कट गया था। वे बेटी को तत्काल ढेढ़िया चौराहे पर इलाज के लिए ले गए। चंद्रबली ने कहा कि बिना किसी बात के शिक्षिका ने उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा। रंजना ने कहा कि उसे जानकारी नहीं कि मैडम ने उसे क्यों मारा। उसने कहा कि मैडम स्कूल के बगल से डंडा तोड़कर लाईं और बिना किसी बात के मारने लगीं। रोने- गिड़गिड़ाने के बाद भी मैडम उसे पीटती रहीं।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार मौर्य ने बताया कि ग्राम फोन ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी है। मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें