फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने युवक को थाने में बंद कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने युवक को
विज्ञापन

थाने में बंद कर पीटा
क्रासर

मनचाहे बयान का मोबाइल से बनाया वीडियो
सादे कागज पर दस्तखत कराकर थाने से भगाया

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पड़ोसी से विवाद के मामले में बयान दर्ज कराने संग्रामपुर थाने पहुंचे एक युवक को सिपाही ने 24 घंटे हवालात में बंद रखा। जमकर पीटा और मनचाहे बयान का मोबाइल से वीडियो बना लिया। पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर एसपी ने मामले से जुड़ी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाने के गांव मिसिरपुर निवासी बृजेंद्र मिश्र का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के एक मामले में बयान दर्ज कराने के 26 जून को उसे थाने बुलाया गया। आरोप है कि बृजेंद्र के थाने जाने के बाद उसे न सिर्फ 24 घंटे तक हवालात मेें रखा गया बल्कि इस दौरान उसके विपक्षी से मिलीभगत रखने वाले सिपाही ने उसे जमकर प्रताड़ित किया। बुधवार को एसपी पूनम के पास पहुंची युवक की मां सुमित्रा ने बताया कि थाने में सिपाही ने न सिर्फ उसके पुत्र को जमकर मारा-पीटा बल्कि मनचाहा बयान लेकर मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं युवक से सादे कागज पर दस्तखत कराने के बाद सिपाही ने उसे थाने से भगा दिया। सुमित्रा ने एसपी से बताया कि यह एसएचओ की गैर मौजूदगी में हुआ। महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर विभागीय कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। एसपी ने बताया कि एसएचओ से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें