आग से एक लाख की संपत्ति राख
थानगांव (सीतापुर)। रेउसा के मूरतपुर गांव में बुधवार को एक घर में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से जेवर, नकदी सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। बताते हैं कि रेउसा इलाके के मूरतपुर निवासी रामलखन के घर में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, लपटें बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। घर में रखा अनाज, नकदी, कपड़े आदि करीब एक लाख की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।