फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो बच्चों समेत 13 घायल
विज्ञापन

अमेठी। बच्चे के बरही में शामिल होने के लिए पिपरी गांव जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में दो मासूम बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया है।

जगदीशपुर क्षेत्र के अतरौना गांव निवासी जयराम की बेटी सीमा की शादी हलियापुर क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी राहुल के साथ हुई है। सीमा के एक बेटा पैदा हुआ है। सोमवार को उसकी बरही थी। बच्चे के बरही में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर परिवारीजन अतरौना से पिपरी गांव जा रहे थे। रास्ते में थौरी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रॉली खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में ट्रॉली पर सवार सुनीता (30), डेढ़ वर्षीय मालती, रामपता (35), शिवपती (28), गया (25), जसपती (30), एक वर्षीय रोशनी, सुमित्रा (40), दुलारा (40), सुमित (45), माया देवी (35), गायत्री (16), मंझा (52) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें