हादसे में अधेड़ की मौत, महिला घायल
अमेठी। हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के चूपी निवासी केशवराम (45) सोमवार को बाइक से अपनी ससुराल करपिया गांव जा रहे थे। गुन्नौर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में केशवराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने केशवराम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी दुर्घटना क्षेत्र के मठा रामपुर के पास हुई। मुंशीगंज अस्पताल से दवा लेकर पौत्र के साथ बाइक से लौट रही रामकली निवासी फत्तेपुर थाना हलियापुर को डंपर ने टक्कर मार दी।घायल रामकली को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।