फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में घुत युवकों को तहसीलदार ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पात मचा रहे शराबियों को तहसीलदार ने पीटा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शराब के नशे में धुत दो युवकों ने मंगलवार को कादीपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर उत्पात मचाया। समझाने पर भी नहीं मानने पर तहसीलदार से उत्पाती युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक भाग निकला, जबकि दूसरे को राजस्व कर्मियों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार को दो युवक उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शराब के नशे में पहुंच कर उपद्रव शुरू कर दिया। तहसीलदार हरिश्चंद्र ने दोनों युवकों को मना किया तो दोनों उन्हीं से भिड़ गए। नाराज तहसीलदार ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। तहसीलदार को पीटता देखकर अन्य कर्मचारियों ने भी शराबियों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक युवक भाग निकला, जबकि दूसरे को कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कादीपुर कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान चांदा कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी संजय उपाध्याय के रूप में की गई। फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें