फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मऊ में एक साथी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिले के लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए तहसीलों पर धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


धरना के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मऊ जनपद में लेखपाल धीरज सिंह किसान सम्मान योजना का सर्वे कर रहे थे। सर्वे के दौरान कुछ लोग उनके पास आवेदन लेकर पहुंचे और गोली मार दी। इस घटना को लेकर लेखपालों ने शुक्रवार को सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर, लंभुआ व बल्दीराय में धरना दिया।

धरने के बाद लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारियों को दिया। जयसिंहपुर में अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्र, मंत्री घनश्याम यादव, विंदेश्वरी पांडेय समेत अन्य ने मृतक लेखपाल के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। सदर में जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल, मंत्री राजेश श्रीवास्तव व अन्य लेखपालों ने धरना देकर ज्ञापन दिया। संघ ने लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें