फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ एक महिला ने साथियों समेत मारपीट की। इस बीच कुछ लोगों ने महिला की कार में तोड़फोड़ कर दी। पेट्रोल पंप मैनेजर ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की तहरीर दी है। वहीं, महिला ने मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ खुद के साथ मारपीट करने व वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनूप संडा के पेट्रोल पंप पर सिविल लाइन निवासी राहुल शर्मा मैनेजर हैं। शुक्रवार की सुबह वे पेट्रोल पंप के काम से पूर्व विधायक अनूप संडा के सब्जी मंडी आवास पर पहुंचे थे। काम निपटाने के बाद वे विधायक के घर से निकल रहे थे। आरोप है कि तभी गभड़िया मोहल्ला निवासी समरीन एक कार से तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचीं और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद सब्जी मंडी के कई लोग वहां पहुंच गए और समरीन की कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इस बीच थोड़ी दूर पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और समरीन को कार के साथ कोतवाली लेकर चले गए। राहुल ने समरीन समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट की तहरीर दी है। दूसरी तरफ समरीन ने राहुल समेत अन्य लोगों पर मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान ने बताया कि राहुल की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें