फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, कुल्हाड़ी व तेजाब से एक दूसरे पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। बेलवाई माधौपुर बाजार में सोमवार की रात भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और तेजाब से हमला किया। हमले में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई माधौपुर बाजार निवासी मोहनलाल सोनी का बाजार के ही विनय जायसवाल से भूमि विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और कुल्हाड़ी और तेजाब से एक दूसरे पर हमला कर दिया।
हमले में मोहनलाल, वंदना, कृष्णा सोनी, रोहित, जियालाल, साहिल, सोनू और दूसरे पक्ष से विनय जायसवाल, लालचंद्र, मनीशंकर, रानी और निर्मला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजाब से घायल मनीशंकर और रानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। हमले में मात्र मनीशंकर पर ही तेजाब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें