फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से असलहे के जोर पर बाइक व मोबाइल की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार शिक्षक से दिनदहाड़े बदमाशों ने असलहे के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया। शिक्षक की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव निवासी रवि प्रकाश त्यागी लंभुआ के सखौली प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार को रवि प्रकाश त्यागी छुट्टी होने के बाद दो बजे बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में रसपालगंज नहर पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
बदमाशों ने रवि त्यागी पर असलहा तानकर उनकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया और भाग गए। राहगीरों की मदद से रवि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें