फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में वैदहा की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के बासूपुर बेलहरी खेल मैदान पर रविवार को हुई खंड स्तरीय शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता में वैदहा की टीम ने भभोट की टीम को पराजित किया। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को आयोजक मंडल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच जयसिंहपुर (भभोट) और वैदहा के बीच खेला गया। इसमें भभोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में 79 रन बनाए। वैदहा के खिलाड़ियों ने तय लक्ष्य को पूरा कर मैच जीत लिया। सर्वाधिक रन बनाने वाले हुए विमलेश सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी उन्हीं को मिला। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद बहादुर सिंह ने सभी विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, राम मगन वर्मा, अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अजीत यादव समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें