फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बस ने रौंदा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक बाइक पर सवार तीन लोगों को क्षेत्र के दियरा चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को लखनऊ रेफर किया गया है। महिला की गोद में बैठा एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के हयातनगर निवासी धीरज कुमार (25) रविवार दोपहर गांव की अमरपति (28) पत्नी बजरंगी व पूनम (30) पत्नी विश्वनाथ को बाइक पर बैठाकर कादीपुर की तरफ जा रहा था। अमरपति की गोद में डेढ़ वर्षीय बच्चा भी था। मोतिगरपुर के दियरा चौराहे के पास सामने से आ रही रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सवार लोग दूर जा गिरे। धीरज कुमार, अमरपति और पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। गोद में बैठा मासूम बच्चा बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में धीरज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अमरपति और पूनम की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें