फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16 गांवों में बन रहे अंत्येष्टि स्थल, मिलेगी सहूलियत

Fri, 30 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है। इनके बनने से ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से चयनित ग्राम पंचायतों को शासन से धनराशि आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए विभाग ने गांवों का चयन कर प्रस्ताव भेजा था। चयन में स्थानीय विधायकों के प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई। शासन ने प्रत्येक स्थल के निर्माण के लिए 24.11 लाख रुपये संबंधित ग्राम पंचायतों को आवंटित किए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल परिसर में शवयात्रा में शामिल होने वालों के बैठने के लिए बरामदा, अंतिम संस्कार स्थल, पेयजल के लिए हैंडपंप और लकड़ी रखने के लिए कक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इन गांवों में बन रहे अंत्येष्टि स्थल
धनपतगंज के पाली, सोनबरसा, अखंडनगर के मुरादाबाद व मिसिरपुर डेखहा, कुड़वार के दाउदपुर, कूरेभार के इरूल, निजामपट्टी व दखिनवारा, जयसिंहपुर के दौलतपुर, दूबेपुर के रामनगर कोट, दोस्तपुर के व्यासपुर व नारामधईपुर, बल्दीराय के इसौली व तिरहुत, भदैंया के पुरैना और लंभुआ के खुनशेखपुर गांव में निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें