फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर दुनिया का सृजन शोध से संभव : प्राचार्य

Wed, 07 Feb 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक व सामाजिक विज्ञान संस्थान में मंगलवार को डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से चयनित नवप्रवेशी प्री-पीएचडी हिंदी और शारीरिक शिक्षा विषय के शोधार्थियों का औपचारिक अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि एक बेहतर दुनिया का सृजन शोध से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सार्थक दिशा देने में आज जरूरी है कि पारदर्शी और श्रमपूर्ण ढंग से शोध को बढ़ावा दिया जाए। यह जिम्मेदारी शोधार्थियों की है। पूर्व प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि भविष्य का भारत विकास, विज्ञान और अनुसंधान पर टिका हुआ है। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय में शोध की अपरिमित संभावनाएं हैं। कार्यक्रम को प्रो. प्रतिमा सिंह व डाॅ. पवन कुमार रावत ने संबोधित किया। इस मौके पर डाॅ. प्रिया श्रीवास्तव, आरती पाल, नंदिनी कुमारी, वीणा, जूही सिंह, अमित, आदित्य गुप्ता, सूरज, कंचन सहित कई शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें