फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल सियार ने बच्ची समेत 14 को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अजबगढ़ गांव में सोमवार की देर रात घर के बाहर सो रहे लोगों पर पागल सियार ने हमला कर दिया। पागल सियार ने एक बच्ची समेत 14 लोगों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जामों थाना क्षेत्र के अजबगढ़ गांव निवासी राम प्रताप (62) सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। देर रात एक पागल सियार ने उन पर हमला कर दिया। राम प्रताप ने शोर मचाया तो सियार भाग निकला।
इसी रात में पागल सियार ने गांव के ही बीपत (60), माताफेर (65), सीमा (8), सितानुल (16), धनाऊ (70), आकाश (14), अनिल (10), गीता (30), राम कुमार (31), रमकला (65), कल्लू (30), लक्ष्मण (38) और जगवंता (55) को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सियार को मारने के लिए लाठी-डंडा लेकर घेराबंदी की, लेकिन वह जंगल में भाग गया। मंगलवार की सुबह सभी घायल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक सुशील कुमार ने सभी का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें