फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध खनन पर शिकंजा, मिलने पर एसडीएम व सीओ होंगे जिम्मेदार

Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सदर तहसील के अमिलियाकला में नायब तहसीलदार व लेखपाल पर हमले का मामला शासन तक गूंजने के बाद प्रशासन ने अवैध खनन पर शिकंजा कस दिया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, खनन, परिवहन विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध खनन के मामलों व उसमें हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को प्रत्येक महीने में कम से कम दो औचक निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि किसी तहसील में अवैध खनन मिलने पर संबंधित एसडीएम व सीओ उत्तरदायी होंगे। उन्होंने खनन की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन के बारे में बताया। कहा कि अवैध खनन में वाहनों के पकड़े जाने पर प्रति वाहन 25000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से बीते एक वर्ष का खनन संबंधी जारी किए गए अनापत्ति प्रमाणपत्र का डाटा मांगा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया, अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें