धम्मौर में बाइक रैली निकालते भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
धम्मौर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शुक्रवार को क्षेत्र में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर यात्रा और जनसभाएं आयोजित कीं। यह कार्यक्रम मुडुई नेवादा से शुरू होकर निगोलिया में समाप्त हुआ, जहां पार्टी नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। यात्रा सुबह मुडुई नेवादा से शुरू होकर प्रतापपुर, बरमजीतपुर, सोमनाभार, धम्मौर बाजार और धरमैतेपुर होते हुए निगोलिया पहुंची।
निगोलिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय सचिव गिरीश शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी आम लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। प्रदेश सचिव अरविंद राजस्वरूप ने शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही। जिला मंत्री मोहम्मद सैफ अली ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन चलाती रहेगी। इस कार्यक्रम में अभिषेक यादव, ठेकेदार शर्मा, नोमान खान, दिनेश यादव, कन्हाईलाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद