27. तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोग। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में लाखों मतदाताओं का वोट काटने और 130वां संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ सोमवार को शहर के तिकोनिया पार्क में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी सदर शिव प्रसाद को सौंपा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों को आशंका थी कि सरकार के दबाव में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। बिहार में एसआईआर के आदेश से करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। जिला सचिव मो. सैफ अली ने कहा कि संसद में 130वां संविधान संशोधन विधेयक गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया है। यह विधेयक राज्यपालों को केवल लंबी हिरासत के आधार पर निर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बर्खास्त करने का अधिकार देता है। इस मौके पर संतोष कुमार यादव, रूपनारायण तिवारी, राकेश कनौजिया, कन्हैयालाल शर्मा, प्रभावती, गायत्री, निर्मला, देवराज, रमेश मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।