सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल समेत 31 स्थानों पर सोमवार को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन करने वाले स्टाफ ने लोगों के भ्रम और डर को दूर करते हुए समझाया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
जिला अस्पताल के आयुष विंग की वैक्सीनेटर नीलम ने बताया कि सोमवार को 100 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और हर हाल में लोगों को इसे लगवाना चाहिए।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जिले में करीब पांच हजार डोज कोविशील्ड और को-वैक्सीन का स्टॉक है। डीआईओ डॉ. एएन राय ने बताया कि मंगलवार को जिले में 2500 वैक्सीन की डोज पहुंच जाएगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।