फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 बुजुर्गों को दी गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में दूसरे फेज में सोमवार को 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का टीकाकरण हुआ। दो सौ लक्ष्य के सापेक्ष 119 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के लिए सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल, करौंदिया पीएचसी और शहर के प्राइवेट अस्पताल शुभांगी हॉस्पिटल को शामिल किया गया था। सुबह से ही पंजीयन के बाद जिला पुरुष अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए बुजुर्ग अपनी आईडी लिए बैठे थे।
इस बीच सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ के सामने ही मालती पांडेय, लक्ष्मी देवी, राम सहाय अग्रवाल, राज नारायण पांडेय, तरुण कुमार दुबे ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखकर विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दो सौ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष शाम तक 119 लोगों को वैक्सीन दी गई। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल में 71, करौंदिया पीएचसी पर 43 और प्राइवेट अस्पताल शुभांगी में पांच लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। 114 लोगों को निशुल्क टीका लगाया गया, जबकि शुभांगी अस्पताल में पांच लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने ढाई सौ रुपये वैक्सीन के लिए भुगतान किया।
वैक्सीन लगवाकर अच्छा महसूस कर रही हूं। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
- विमला द्विवेदी
वैक्सीन लगवाने के बाद बेहद खुशी महसूस हो रही है। देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे समय पर हर किसी को लगवाना चाहिए। मैं वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगी।
- विनोद रानी
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद मैं पूरी तरह से फिट हूं। वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करूंगी। वैक्सीन से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
- हीरा देवी
मैंने आज कोरोना की वैक्सीन लगवाई है और पूरी तरह से स्वस्थ हूं। देश में बनी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है।
- शुभ नरायण सिंह
वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी महसूस हो रही है। कोरोना से जंग जीतने के लिए इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण में आम लोग आगे आएं और आने वाले दिनों में टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

- सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें