फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में मौसेरा भाई गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। एक गांव में बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान देने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को नया खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के मौसरे भाई शिवम गुप्ता निवासी कैथापुर, मोतिगरपुर ने ऑनलाइन गेमिंग की लत में पीड़िता को झांसा देकर उसके पिता के खाते से रकम ट्रांसफर करवाया था।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा मृतका के मोबाइल के सीडीआर से हुआ है। पीड़िता से मंगाए पैसे आरोपी ने खर्च कर दिए थे। वह पैसा नहीं लौटा पा रहा था। इसी बात पर किशोरी के पिता ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके मौसेरे भाई शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम का अपनी मौसी के घर आना-जाना था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें