फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजाबाबू हत्याकांड में कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजाबाबू हत्याकांड के चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को जिला जज जयप्रकाश पांडेय की अदालत फैसला सुनाएगी। अदालत ने पिछले पांच दिसंबर को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तिथि नियत की थी। मामला धम्मौर थाने के नूरपुर मामपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

धम्मौर की प्रधान के पति विजय कुमार सिंह उर्फ राजाबाबू की 16 नवंबर 2015 को हरिहरपुर (अकारीपुर) के पास चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज सिंह की तहरीर पर धम्मौर निवासी अनुराग उर्फ अन्नू सिंह, कर्मवीर सिंह उर्फ विक्की और रमैयापुर निवासी तीरथराज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विवेचना में पुलिस ने कुड़वार थाने के भंडरा गांव निवासी निर्भय सिंह उर्फ शिब्बू व नौगवांतीर गांव निवासी शिवम सिंह को भी अभियुक्त बनाया था। पिछले पांच दिसंबर को जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी क्रिमिनल रामअचल मिश्र, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल तारकेश्वर सिंह व एमपी त्रिपाठी और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तिथि नियत कर दी थी। बृहस्पतिवार को आने वाले कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें