सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में गैरहाजिर चल रहे कुमार विश्वास के खिलाफ समन जारी कर उन्हें आठ सितंबर के लिए तलब किया है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी कुमार विश्वास व अन्य के खिलाफ 22 मार्च 2014 को आचार संहिता के उल्लंघन आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। संवाद