फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट में पेश हुए इसौली के पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में शुक्रवार को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई। अभियोजन पक्ष शनिवार को बहस करेगा। स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने मामले में फैसले के लिए 13 जनवरी की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय के मुताबिक कूरेभार क्षेत्र के मायंग गांव निवासी चंद्रभद्र सिंह सोनू के खिलाफ वर्ष 2007 में कोतवाली नगर में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई स्पेशल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रही है। दोनों पक्षों का साक्ष्य समाप्त होने के बाद कोर्ट ने बहस के लिए छह जनवरी की तिथि नियत की थी। शुक्रवार को चंद्रभद्र सिंह सोनू अदालत में पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी की गई। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय को शनिवार को बहस करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें