फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने नौ सूडानी नागरिकों समेत 16 को भेजा अस्थाई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाए गए नौ सूडानी नागरिकों समेत 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। एसपी शिवहरी मीणा ने कहा कि रिमांड मजिस्ट्रेट देवर्षि देव ने सभी 16 आरोपियों को 14 दिनों के लिए अस्थाई जेल में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों को शहर से बाहर केएनआईएमटी फरीदीपुर में बनाए गए अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया। कुल 10 सूडानी नागरिकों में एक कोरोना पॉजिटिव होने के चलते एल वन हॉस्पिटल कुड़वार में भर्ती है। सूडान के 10 उलमा 19 मार्च को जिले में पहुंचे थे। वे सभी शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में ठहरे थे। खुफिया विभाग से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसा पहुंचकर सभी उलमाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया था।
जिला प्रशासन ने सभी उलमाओं को शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में ही रहने का आदेश दिया था। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम के साथ जामिया इस्लामिया मदरसा पहुंचकर सभी का सैंपल लिया था। बाद में इन सभी को जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला अस्पताल से केएनआईएमटी फरीदीपुर में क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहां से दोबारा इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच के बाद एक सूडानी नागरिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सूडानी नागरिकों के साथ ही कानपुर के दो, बिहार के एक, प्रतापगढ़ जिले के एक, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात के एक, बल्दीराय के एक और शहर के खैराबाद मोहल्ले के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
सूडानी नागरिकों पर महामारी के दौरान लॉकडाउन का पालन नहीं करने और वीजा नियमों का उल्लंघन का भी आरोप था। एसपी शिवहरी मीणा ने कहा कि पुलिस ने सभी 10 सूडानी नागरिकों का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। सभी 17 लोगों को क्वारंटीन में रखा था। समय पूरा होने पर शनिवार देर शाम पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट देवषि देव की कोर्ट में पेश किया।
जहां रिमांड मजिस्ट्रेट ने सभी 16 आरोपियों को अस्थाई जेल में भेजने का आदेश दिया। मजिस्ट्रेट का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने शहर के बाहर फरीदीपुर में बनाए गए अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया। जेल भेजे गए आरोपी फिलहाल कोरोना संक्रमित नहीं हैं। एक अन्य सूडानी नागरिक कोरोना पॉजिटिव होने के कारण एल वन हॉस्पिटल में भर्ती है। लिहाजा उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका है।
पुलिस ने शहर से सटे फरीदीपुर में बनाए गए अस्थाई जेल में नौ सूडानी नागरिकों समेत 16 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में पहुंचाया है। इनमें अल अंसारी, इलमाही मोहम्मद, आदम उमर, बावेकर उस्मान, अहमद इस्माइल, मोहम्मद आदम, हराज सुलीमान, गनटूर अब्दुल्ला, अबदुल्ला बरसम (सभी सूडानी नागरिक), उवैदुर रहमान, महफूज आलम निवासीगण कानपुर, मामुन रशीद निवासी बिहार, मोहम्मद शमीम निवासी कोतवाली देहात, इब्राहिम निवासी कोतवाली नगर और अखलाक निवासी बल्दीराय, अब्दुल सुभान निवासी प्रतापगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें