फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: एलआईसी डकैती कांड में टला फैसला, फिर से होगी बहस

Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की कादीपुर शाखा में 17 वर्ष पूर्व हुई लाखों की डकैती के मामले में अपर जिला जज प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में बुधवार को सुनवाई चली। एडीजे प्रथम कोर्ट पर तैनात रहे जज के सेवानिवृत्त हो जाने की वजह से मामले में आने वाला फैसला टल गया।
विज्ञापन

अदालत ने मामले के आरोपी दुर्गेश सिंह की मृत्यु की रिपोर्ट थाने से तलब करने का आदेश दिया है। अदालत ने मृत्यु की रिपोर्ट व मामले में पुनः बहस के लिए 11 नवंबर की तारीख तय की है। कादीपुर स्थित एलआईसी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक ईश्वरदेव सिंह ने एक सितंबर 2008 की दोपहर करीब 13.50 लाख रुपये की हुई डकैती की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में कुल 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान आरोपी अजीत यादव और दुर्गेश सिंह की मृत्यु हो चुकी है। शेष आठ आरोपियों के खिलाफ ट्रायल अभी लंबित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें