फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: सांसद व पूर्व विधायक के केस में टली सुनवाई

Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शुक्रवार को सांसद रामभुआल निषाद से जुड़े मामले में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ धनपतगंज थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है। वहीं, इसी अदालत में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू से जुड़े मामले में सुनवाई चली। इस मामले से जुड़ी पत्रावली के गठन की कार्यवाही अभी पूरी नहीं हो पाई है। अदालत ने संबंधित पत्रावली के पुनर्गठन पर सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तिथि तय की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें