सुल्तानपुर। अधिवक्ताओं व वादकारियों को बार की तरफ से निर्धारित वाहन पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने के बाद भी कुछ लोग गलत तरीके से वाहन खड़ा कर रहें है। इस वजह से सीताकुंड रोड व न्यायालय के दक्षिणी तरफ स्थित रोड पूर्ण तरीके से जाम मुक्त नहीं हो पा रहा है। नया पार्किंग स्थल निर्धारित होने की वजह से बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे लगातार अपनी टीम के साथ अधिवक्ताओं व वादकारियों को इसके प्रति सचेत भी कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग नहीं मान रहे हैं।
बार अध्यक्ष ने बुधवार को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि बृहस्पतिवार से निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर वाहन खड़े करने पर चालान काटने की कार्यवाही शुरू कराई जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं व वादकारियों से निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए आग्रह किया है। (संवाद)