फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लिखा-पढ़ी से बचने में कफ सिरप की बिक्री घटी, लोग ले रहे काढ़ा

Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नए सरकारी नियमों के कारण कफ सिरप की बिक्री में भारी गिरावट आई है। बाजार से लगभग 50 फीसदी कफ सिरप गायब हो चुके हैं। यह कदम बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन से हुई घटनाओं के बाद सरकार ने उठाया है।
विज्ञापन

दवा दुकानदारों को कफ सिरप बेचने के लिए पूरी लिखा-पढ़ी करनी होगी। डॉक्टर के पर्चे से डॉक्टर का नाम दर्ज करना अनिवार्य है। मरीज का नाम, मोबाइल नंबर और बीमारी का ब्योरा भी देना होगा। मरीज का घर का पता भी दर्ज करना आवश्यक है। मेडिकल स्टोर संचालकों को मासिक बिक्री का ब्योरा भी रखना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि कफ सिरप किसने खरीदा। इन नियमों से बचने के लिए कई दुकानदार कफ सिरप नहीं बेच रहे हैं। उपभोक्ता भी अब आयुर्वेदिक काढ़ा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
व्यापारियों की प्रतिक्रिया और काढ़े की मांग
सुल्तानपुर के औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि नियमावली से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। डॉक्टर और मरीज का ब्योरा रखने की जहमत से केमिस्टों ने मुंह मोड़ लिया है। कफ सिरप का 50 फीसदी कारोबार खत्म हो चुका है। दवा दुकानदारों ने अब कफ सिरप के बजाय आयुर्वेदिक काढ़ा रखना शुरू कर दिया है। यह बदलाव स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें