फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदलते मौसम से बढ़े खांसी-बुखार के मरीज

Sun, 21 Sep 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ पर बच्चे की जांच करते चिकित्सक।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। धूप और उमस से सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी की समस्या से ग्रसित मरीज रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे। मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। बदलते इस मौसम में मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

केस-1
बुखार और एलर्जी के आए मरीज
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितावनपुर
समय- 12:30

चांदा। प्रतापपुर कमैचा के चितावनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 22 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पीयूष रंजन ने आए मरीजों का इलाज किया। चितावनपुर के प्रशांत बुखार की समस्या से पीड़ित थे। शुभम को फोड़े की शिकायत थी। सभी को दवाएं दी गईं।
केस-2
मेले में 50 मरीजों का हुआ इलाज
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ
समय- 12:50

सूरापुर। मेले में छह वर्षीय रौनक को लेकर आई उनकी मां ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार के साथ खांसी आ रही है। चिकित्सक ने जांच कर दवाएं दी हैं। गौरा बीबीपुर से आई मौलिश्री ने बताया कि चक्कर आ रहा है। मेवपुर से आईं अनारा देवी को सीने में दर्द की शिकायत थी। चिकित्सक ने जांच कर दवाएं दी। मेला में 18 मरीजों की जांच व 50 का इलाज किया गया।
विज्ञापन

केस- 3
बुखार के आए अधिक मरीज
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी
समय- 1:00 बजे

दोस्तपुर। मेले में शुगर, ब्लडप्रेशर के 18 मरीजों की जांच व 50 मरीजों का इलाज किया गया। आयुष चिकित्सक देव नारायण निषाद ने बताया कि बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मुस्तफाबाद कलां के परवीन, अशोक, ताजुद्दीनपुर के प्रवीण, सायना व कुमार ने बताया कि बुखार व गले में खरास थी, दवा मिली है।
केस-4
मरीजों की हुई जांच, दी गई दवाएं
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरखीपुर
समय 12:10 बजे

अलीगंज/वलीपुर। मेले में दोपहर 12:30 बजे तक 11 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया। डॉ. अबंरीश कुमार ने आए मरीजों का इलाज किया। 75 वर्षीय अर्जुन घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंचे। अंजू व रवि शंकर खांसी व बुखार से पीड़ित थे। सभी को जांच कराकर दवाएं दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वलीपुर में डॉक्टर राजीव गुप्ता ने आए मरीजों का इलाज किया। लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स मौजूद रहे। सफाई कर्मी व फार्मासिस्ट के नियुक्ति न होने से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई।

केस-5
बुखार खांसी के मरीजों को दी हिदायत
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर
समय - 1:45

धम्मौर/भदैंया। पीएचसी पर डॉ. प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट विजय नारायण मिश्रा व अन्य स्टाफ तैनात रहे।। मेले में 1.45 बजे तक 58 मरीजों का इलाज किया गया था। बुखार के साथ खांसी की समस्या लेकर आए मरीजों का इलाज किया गया। भदैंया के बेलसौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 26 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें शुगर, उच्च रक्तचाप, डेंगू, मलेरिया आदि की जांच की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रामकुमार ने बताया कि मौसम बदलने से जुकाम , बुखार , चर्मरोग, के मरीजों में इजाफा हुआ है। चर्मरोग के दो, मधुमेह के दो, बुखार के चार तथा अन्य रोगों के 17 मरीजों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें