फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के 37,653 होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के खैराबाद में सूडानी नागरिकों समेत एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में 31 लोग आए हैं। प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में मामला सामने आने पर उन्हें फरीदीपुर शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही मोहल्ले के 37,653 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

खैराबाद के एक मदरसा में क्वारंटीन के बाद शेल्टर होम में भेजे गए एक सूडानी नागरिक के पॉजिटिव मिलने पर उसके संपर्क में रहा एक मदरसा शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद प्रशासन की ओर से कराए गए 7151 मकानों के सर्वे में दोनों के संपर्क में आने वाले 31 लोग पाए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन के निर्देश पर इन्हें फरीदीपुर स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इनका सैंपल जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही मोहल्ले के 37,653 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक सर्वे के लिए 70 टीमों को लगाया गया था।
इसमें पर्यवेक्षण के लिए 24 टीमें लगाई गई थीं। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात करते हुए 48 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। मोहल्ले में जरूरी सामानों की आपूर्ति घर-घर कराई जा रही है। होम क्वारंटीन की निगरानी पुलिस सीसीटीवी कैमरे से कर रही है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव गांव के 959 घरों को सर्वे कराया गया है। इसमें मरीज के संपर्क में आने वाले 23 लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटीन करते हुए उनकी जांच कराई गई थी। सभी की जांच निगेटिव आई है। गांव के 5242 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव में घर-घर सामानों की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें