फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालतों में दिखा कोरोना वायरस का असर, मुकदमों में लगी जनरल डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस का असर दीवानी न्यायालय में भी दिखाई पड़ने लगा है। बुधवार को जिला जज समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने सुनवाई के लिए नियत किए गए मुकदमों में सामान्य तिथि (जीडी) लगा दी। जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मुकदमों में सामान्य तिथि नियत हो जाने से दोपहर बाद ही अदालत परिसर में भीड़-भाड़ कम हो गई। जिला जज के निर्देश पर अदालत परिसर में बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिवक्ता व कर्मचारी बचाव के लिए मास्क पहने दिखाई पड़े।
दीवानी न्यायालय में जिले के साथ ही अमेठी जिले के फौजदारी व जमीन-जायदाद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई होती है। मुकदमों की पैरवी के लिए प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या में वादकारी दीवानी न्यायालय आते हैं। कोर्ट परिसर में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

कोराना वायरस को लेकर हाईकोर्ट ने जिला न्यायालय के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक मामलों की ही कोर्ट में सुनवाई की जाए। इसको देखते हुए जिला जज तनवीर अहमद ने अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया है।
जिला जज के निर्देश पर बुधवार को दीवानी न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने सुनवाई के लिए नियत किए गए मुकदमों में सामान्य तिथि (जीडी) नियत कर दी। मुकदमों में तारीख मिलने के बाद वादकारी अपने घर वापस लौट आए।
इससे दिन भर कोर्ट परिसर में लगी रहने वाली भीड़ दोपहर बाद ही कम हो गई। जागरुकता के लिए कोर्ट परिसर में जगह-जगह बैनर व पोस्टर लगाए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वकीलों व कर्मचारियों ने मास्क पहनकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें