फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 34 कर्मियों समेत 40 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण ने अभी तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 34 कर्मियों समेत 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 12 जुलाई को लखनऊ जांच के लिए 364 नमूने भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में 324 निगेटिव व 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए 40 मरीजों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नेवादा बिरसिंहपुर कैंप कार्यालय-दो में कार्यरत 34 कर्मी शामिल हैं। इसके पहले एक्सप्रेस-वे के 29 कर्मी अलग-अलग तिथियों में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के 34 और कर्मियों के संक्रमित मिलने से कर्मियों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इसके अलावा परिवार के संक्रमितों के संपर्क में आने से शहर के पल्टन बाजार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है।
लंभुआ तहसील के वीरमपुर गारवपुर निवासी एक गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली है। कोइरीपुर के रामनगर मोहल्ले के एक परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। रिपोर्ट मेें छह भर्ती मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मरीजों के मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है।
डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि 40 नए मरीजों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 34 संक्रमित हैं। सिर्फ चार दिनों में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 63 हो गया है। इस रिपोर्ट से जिले वासियों को घबराने की जरूरत नहीं है।
एक्सप्रेस-वे का कैंप कार्यालय बस्ती से दूर है। इस कार्यालय को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया है। जिले के अन्य हिस्सों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने व नियमों का अनुपालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें