फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदैंया के नौ गांवों में पहुंचा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के बभनगवां गांव के जिस परिवार में आठ लोग संक्रमित मिले थे, वहां दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही दो अन्य गांवों में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। भदैंया क्षेत्र में अब नौ गांवों तक संक्रमण पहुंच चुका है। मुंबई से आए परिवार में फैले संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग डेल्टा प्लस वैरिएंट की आशंका को लेकर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए संक्रमितों के सैंपल लखनऊ भेजे हैं। सोमवार को लखनऊ से गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने एहतियात के तौर पर व्यवस्थाओं व उपचार की पड़ताल की। प्रभावित गांवों में संक्रमण को देखते हुए आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

भदैंया क्षेत्र के बभनगवां गांव में शनिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में एक ही परिवार में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई जांच में चौबीस घंटे के भीतर क्षेत्र में चार और मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसमें गौरा व बेलसौना में एक मरीज व दो मरीज उसी पीड़ित परिवार के हैं जिस परिवार में आठ सदस्य पहले ही पॉजिटिव मिले थे। अब इस परिवार में संक्रमित सदस्यों की संख्या 10 हो गई है। इस परिवार के तीन लोग पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। रविवार को भदैंया क्षेत्र में चार और मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। बढ़ते संक्रमण के साथ डेल्टा प्लस वैरिएंट की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ितों की जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैंपल लखनऊ भेजे हैं। आठ सदस्यीय पीड़ित परिवार में दो और सदस्यों के संक्रमित मिलने व क्षेत्र के दो अन्य गांवों में एक-एक मरीज मिलने की सूचना पर सोमवार को लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को गांव पहुंची।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बभनगवां समेत अन्य गांवों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। प्रभावित गांवों में वैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद कर दी गई है। पीड़ितों को होम क्वारंटाइन कर इलाज शुरू करा दिया गया है। प्रशासन, राजस्व विभाग के साथ फायर टीम ने पहुंचकर गांव को सैनिटाइजेशन किया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गोपालपुर, भदैंया, विकवाजितपुर, जालापुर तथा शंकरपुर, गौरा और बेलसौना में मरीज पाए गए हैं। भदैंया क्षेत्र के नौ गांवों में अब मरीजों की संख्या 24 हो गई है। चिकित्साधीक्षक डॉ. ओपी पाठक ने बताया कि कोविड मरीजों को लेकर पूरी निगरानी की जा रही है। निगरानी समिति से पूरी जानकारी करने के साथ दवा का वितरण किया गया है। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ से जांच करने टीम गांव पहुंची थी। जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग डेल्टा प्लस वैरिएंट की आशंका को लेकर पूरा ऐहतियात बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें