फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व सपा प्रत्याशी के भाई की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमित पाए गए पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी के भाई की दिल्ली में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। उनकी मौत के बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इसके साथ ही मां के संपर्क में आने पर दो सगी बहनें कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों बालिकाओं को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

कुड़वार के अहबल रवनियां निवासी सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद के 65 वर्षीय भाई शब्बीर अहमद में 22 जून को कोरोना की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जारी की थी। वे हृदय रोग से भी पीड़ित थे।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवारीजनों ने उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार की शाम हॉस्पिटल में उनके भाई की मौत हो गई। शब्बीर अहमद की मौत के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अभी शब्बीर अहमद की मौत की सूचना नहीं मिली है। इसके साथ ही दो बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शहर से सटे बघराजपुर निवासी दो बालिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
दोनों बालिकाएं पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाई गई अपनी मां के संपर्क में आई थीं। रिपोर्ट आने के बाद दोनों बालिकाओं को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 29 जून को लखनऊ जांच के लिए 214 सैंपलों में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव व 212 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एक भर्ती मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 193 हो गई है। अभी तक 155 लोग स्वस्थ व छह की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 32 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें