सुल्तानपुर। पशुओं को लंपी बीमारी के संक्रमण से बचाने के लिए पांचों तहसीलों के पशु चिकित्सालयों में कंट्रोल रूम बनाए गए। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशंकर यादव ने बताया कि सदर पशु चिकित्सालय में डॉ. राजेश कुमार वर्मा, बल्दीराय में डॉ. जावेद आलम, जयसिंहपुर में डॉ. राम आसरे, कादीपुर में डॉ. रमाशंकर सिंह व लंभुआ में पशु चिकित्सक डॉ. विनोद तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। सभी प्रभारियों के साथ तीन सहायकों को भी नामित किया गया है।
सीवीओ ने बताया कि प्रभारी सदर का फोन नंबर 9415717284, बल्दीराय का 9936803113, जयसिंहपुर का 9838545214, कादीपुर का 9415151620 व लंभुआ का फोन नंबर 9721012649 जारी किया गया है। पशुओं को दिक्कत होने पर इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।