फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन की घटना को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तराखंड के तपोवन में ग्लेशियर फटने से जल प्रलय की घटना को लेकर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले को अलर्ट मोड में रखा गया है। जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से ऋषि गंगाजल विद्युत परियोजना का बांध टूटने से नदियों में बाढ़ आने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी आपदा से निपटने व प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। बताया कि घटना से प्रभावित लोगों की ओर से कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05362-220154 व 05362-220189 पर दी जा सकती है। इस पर सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावित को सहायता पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें