फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संविदा कर्मी ने फावड़े से किया जेई पर हमले का प्रयास

Sat, 22 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार देर शाम एक संविदा विद्युत कर्मी ने अपने साथी के साथ जेई को फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोपियों ने लैपटाॅप, प्रिंटर व मोबाइल भी तोड़ दिया। जेई की तहरीर पर शुक्रवार को कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


केएनआई विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आनंद प्रकाश जायसवाल का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को अपने विद्युत उपकेेंद्र पर विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी रामनगर उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मी आवेश अहमद व एक अन्य व्यक्ति उपकेंद्र पर पहुंचे। दोनों कार्यालय में घुस गए। आवेश ने आनंद जायसवाल पर प्रिंटर फेंक कर हमला कर दिया।
बाहर से फावड़ा लेकर आरोपी ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। दोनों व्यक्तियों ने सरकारी कागजात फाड़ दिए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर आरोेपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें