वोट देने से इंकार करने पर युवक को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी के पति ने अगवा कर पिटाई कर दी। आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ित को ही पुलिस ने हवालात में डाल दिया। पीड़ित युवक की मां जुगना ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के कचनावां गांव की रहने वाली जुगना पत्नी राम प्रसाद कश्यप का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही एक महिला ने उनके बेटे से चुनाव प्रचार करने और वोट देने को कहा था। जुगना का बेटा रामू ने वोट देने से इंकार कर दिया था।
बुधवार की सुबह रामू खेत गया था। तभी प्रत्याशी के पति ने समर्थकों के साथ उसका अपहरण कर लिया। किसी तरह छूटकर घर पहुंचे रामू ने परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। आरोपियों के खिलाफ थाने तहरीर लेकर पहुंचे रामू को ही पुलिस ने हवालात में डाल दिया, बाद में उसे छुड़ाया गया।