500 या इससे अधिक आबादी वाले गांव संपर्क मार्गों से जोड़े जाएंगे। गांवों को संपर्क मार्गों के जरिए मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव मांगा है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने संपर्क मार्ग से अछूते गांवों का सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा।
ग्रामीण क्षेत्र को संपर्क मार्गों के जरिए मुख्य मार्गों से जोडने की कवायद शुरू हो गई है। अब तक विभिन्न योजनाओं के बाद 500 व इससे अधिक आबादी के छूटे गांवों को संपर्क मार्ग से जोडने के लिए शासन योजना बना रहा है।
500 या इससे अधिक आबादी के छूटे गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव के लिए लोक निर्माण विभाग को सर्वे कराकर अनुमानित लागत समेत खाका तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने छूटे गांवों का सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार कराना शुरू कर दिया है। प्रस्ताव में छूटे हुए गांवों को संपर्क मार्ग के जरिए मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़क की पूरी लंबाई व उसके स्तर का पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता रविकांत के मुताबिक प्रस्ताव में संपर्क मार्ग के निर्माण में आने वाले खर्च का पूरा आंकड़ा बनाया जा रहा है। अधिकांश संपर्क मार्गों का सर्वे करा लिया गया है।