फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनमानी बिलों से कराह रहे उपभोक्ता, नहीं सुन रहें अधिकारी

Sat, 19 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डाकखाना उपकेंद्र पर ​​शिविर में समाधान पाने आए उपभोक्ता।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिल जमा कराने के लिए विद्युत वितरण निगम के लगाए गए मेगा शिविर में अब विभाग की खामियां निकल कर सामने आ रही हैं। मनमाना विद्युत बिलों के आने से उपभोक्ता कराह रहे हैं, और निगम के अधिकारी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को लगे शिविरों में ऐसे दर्जनों मामले आए हैं।
विज्ञापन

समय-12.45 बजे

स्थान- डाकखाना

कई बार शिकायत की, नहीं हुआ निस्तारण


सुल्तानपुर। डाकखाना उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता की देखरेख में शिविर लगा। सुबह से ही यहां पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। कई उपभोक्ताओं ने बिजली उपभोग से अधिक बिल आने की शिकायत की। चौक से आए राजू ने बताया कि वे घर में कूलर,पंखा व एलईडी बल्ब ही जलाते हैं, लेकिन बिजली का बिल जरूरत से अधिक आ रहा। पूर्व में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। शाहगंज के संजय ने बताया कि दुकान दिन में ही खुलती है। एक पंखा व दो बल्ब जलाते हैं, लेकिन मीटर रीडर अधिक बिल निकाल देेता है। कई बार उससे पूछा तो बताया ऑफिस जाओ। कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

समय- 1.30 बजे

स्थान- धम्मौर
एक महीने में बढ़ गया 9056 रुपये बिल, शिकायत पर नहीं निकला हल


धम्मौर ( सुल्तानपुर)। ग्रामीण बैंक के पास लगे शिविर में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक कोई नहीं था। बिजली कर्मी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि जेई सचिन यादव और एसडीओ सौरभ दीक्षित मीटर जांच में सोमनाभार गांव गए हैं। मौके पर शिविर में कर्मी सिद्धार्थ सुनवाई कर रहे थे। भांटी के गौघाट गांव निवासी जगमोहन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बिजली का बिल अधिक आ रहा है। जून के बिल का मोबाइल पर 5835 रुपये का मैसेज आया था। जुलाई में यह बढ़कर 14891 रुपये हो गया है। एक माह में 9056 रुपया बढ़ गया। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बखत का पुरवा गांव निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि बहुत लोड नहीं है। इसके बाद भी बिल ज्यादा आ रहा है,। दो बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




केस-2

समय-3.00 बजे

स्थान- दोस्तपुर

तेज भाग रहा मीटर


दोस्तपुर( सुल्तानपुर) उपकेंद्र के शिविर में पहुंचे समसपुर निवासी जोखू गौतम ने बताया कि डेढ़ महीने पहले बिजली बिल जमा किया था। सात हजार बकाया बिल बचा था। डेढ़ महीने में यह बढ़ कर 11 हजार रुपये हो गया है। कजियाना उत्तरी निवासी अंकुर पाठक ने मीटर ज्यादा तेज भागने की शिकायत की। बताया कि इससे बिल ज्यादा आ रहा है। शाम चार बजे तक कुल 45 शिकायतें आईं। अधिकांश ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत की। कुछ ने मीटर की गड़बड़ी दर्ज कराई है। उप खंड अधिकारी संजीव कुमार रवि, अवर अभियंता दीन दयाल यादव, अखिलेश मौर्य ने उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें