फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा उपभोक्ता फोरम न्यायालय का निर्माण

Thu, 02 Jun 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जमीन का किया गया आवंटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते कई महीने से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भवन में संचालित उपभोक्ता फोरम न्यायालय को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा। न्यायालय की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर के जामों तिराहे पर 0.05 हेक्टेयर निशुल्क भूमि आवंटित कर दी गई है। भूमि आवंटन के बाद फोरम ने भवन का डीपीआर भेजकर शासन से जल्द धन आवंटित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



जिले में उपभोक्ताओं से जुड़े वादों का त्वारित निस्तारण करने के उद्देश्य से करीब एक वर्ष पूर्व जनपद में उपभोक्ता फोरम न्यायालय की शुरुआत हुई थी। यह न्यायालय अभी तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी भवन में संचालित हो रहा है। फोरम को अपना स्थाई भवन मिल सके इसके लिए लगातार जिला प्रशासन से शहर के अंदर निशुल्क भूमि आवंटित करने की मांग की जा रही थी।

फोरम की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर स्थानीय तहसील प्रशासन ने शहर के जामो तिराहे पर भूमि आवंटित कर दी है। कटरा लालगंज के गाटा संख्या 548 में स्थित इस भूमि का कुल रकबा 0.05 हेक्टेयर है। भूमि आवंटन के बाद विभाग ने भवन का डीपीआर बनवाकर शासन को भेजने के साथ जल्द धन आवंटित कराए जाने की मांग की है। शासन से धन आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने की पुष्टि
एसडीएम वंदिता श्रीवास्वत ने जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय की स्थापना के लिए शहर स्थित जामो तिराहे के पास भूमि आवंटित करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भूमि आवंटन की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें