फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दो परिवादों को किया निरस्त

Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भैंस की मौत व कार के इंजन के संबंध में दायर परिवाद को खारिज कर दिया। सुनवाई में दोनों परिवाद पोषणीय नहीं मिला।
विज्ञापन

लंभुआ के चौपरिया गांव निवासी कमलेश कुमार मिश्र ने दायर परिवाद में बताया कि उन्होंने एक कार खरीदी थी। इसका बीमा युनाइटेड इंश्यारेेंस कंपनी सीताकुंड की ओर से किया गया था। कार दुर्घटना का शिकार होने पर परिवादी ने आयोग में बीमा राशि दिलाने के लिए परिवाद दायर किया था। आयोग ने विपक्षी (यूनाइटेड इंश्यारेेंस कंपनी) को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष रामलखन सिंह चंद्रौल व सदस्य भारत भूषण ने परिवाद पोषणीय नहीं मिलने पर पांच अगस्त को खारिज कर दिया।
भदैंया विकास खंड के सकरसी निवासी अर्जुन प्रसाद ने भैंस का 50 हजार रुपये का बीमा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से कराया था। बीच में मौत का हवाला देते हुए आयोग में परिवाद दायर किया। दोनों पक्षों के सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष रामलखन सिंह चंद्रौल व सदस्य भारत भूषण ने परिवाद पांच अगस्त को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें