सुल्तानपुर। आठ साल से निर्माणाधीन दोस्तपुर-चांदा मार्ग को पक्की बनाने का कार्य फर्म ने शुरू कर दिया है। जगह-जगह सड़क में हुए गड्ढे को भरकर पक्की किए जाने से अंबेडकरनगर से प्रतापगढ़ तक के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी।
दोस्तपुर से चांदा तक करीब 23 किमी मार्ग को पौने चार से सात मीटर चौड़ा बनाने व नए सिरे से पक्की करने का कार्य शासन से स्वीकृति मिली थी। करीब 27 करोड़ के इस कार्य को आठ साल पहले प्रतापगढ़ जिले की एक फर्म ने लिया था। फर्म ने मार्ग को चौड़ा करते हुए करीब छह किमी मार्ग को पक्की करने के बाद काम बंद कर दिया। शासन का निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा।