मोतिगरपुर के छिदुवारी में बन रहा कंपोजिट विद्यालय। संवाद
- फोटो : संवाद
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के छिदुवारी में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय से छात्रों को स्थानीय स्तर पर पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को पहली किस्त में 67 लाख रुपये आवंटित कर दी है। जून तक विद्यालय का निर्माण पूरा करने के लिए समय दिया गया है।
शासन ने सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए जरूरत को देखते हुए 1.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके बाद शासन ने यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। नए भवन में पुस्तकालय, प्रसाधन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पुस्तकालय बनने से छात्रों को किताबों को पढ़ने की सुविधाएं मिलेगी। प्रसाधन बनने से उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। पहली किस्त का काम पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था ने शासन से दूसरी किस्त के धनराशि की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव यादव ने बताया कि मौजूदा समय में कक्षा आठ तक विद्यालय संचालित हो रहा है। नए भवन में ज्यादा सुविधाएं होंगी।