फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीतापुर में सड़क हादसे में सिपाही की मौत

Fri, 06 Sep 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर नेवादा गांव निवासी आरक्षी की बुधवार की रात सीतापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही आरक्षी के घरवाले सीतापुर पहुंच गए।
विज्ञापन




त्रिलोकपुर नेवादा गांव निवासी भोलानाथ यादव के पुत्र दीपांशु यादव (28) सीतापुर जनपद के कमलापुर थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। बुधवार की रात वह छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव त्रिलोकपुर नेवादा आने के लिए निकले थे। रास्ते में हाईवे पर डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। देर रात सीतापुर से कादीपुर कोतवाली पुलिस को दुर्घटना के बारे में बताया गया।

इसके बाद कादीपुर पुलिस ने सिपाही के घरवालों को घटना की जानकारी दी। रात में ही उनके घरवाले सीतापुर पहुंच गए। उनके पड़ोसी अमरपाल यादव ने बताया कि दीपांशु यादव जून के अंतिम सप्ताह में घर आए थे। इसके बाद वह बुधवार को घर आ रहे थे। रास्ते में दीपांशु हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन




परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कादीपुर। भोलानाथ यादव की संतानों में दीपांशु के अलावा तीन पुत्रियां हैं। दीपांशु का अभी विवाह नहीं हुुआ था। बड़ी बहन दीपमाला की शादी हो गई है। वह अपनी ससुराल में रहती हैं, जबकि दूसरी बहन दीपिका का विवाह नहीं हुआ है। तीसरी बहन आंशी स्नातक की छात्रा है। पिता भोलानाथ यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता शीला गृहिणी हैं। इकलाैते बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें