फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव में मंगलवार शाम जांच करने गए सिपाहियों की टीम पर बांके से प्राणघातक हमला कर दो सिपाहियों को लहूलुहान कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल सिपाही की बृहस्पतिवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय में अतिक्रमण की शिकायत के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार शाम हेड कांस्टेबल जितेंद्र मौर्य, आरक्षी राजबाबू और अतुल मौर्य जांच करने गए थे।
आरोप है कि जैसे ही तीनों सिपाही प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचे वहां गांव निवासी अमित कुमार, उसकी पत्नी पूनम और एक अज्ञात व्यक्ति ने तीनों सिपाहियों पर बांका व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना में जितेंद्र मौर्य और राजबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि आरक्षी अतुल को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही जितेंद्र मौर्य की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को वहां जितेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जनपद प्रयागराज के थाना बहरिया के गांव बाबूगंज निवासी जितेंद्र मौर्य 1991 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इनके दो पुत्र और एक पुत्री है। परिवारीजनों में कोहराम मचा है। उधर, सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि घायल सिपाही जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
तीन पर केस, दो गिरफ्तार
आरक्षी राजबाबू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार, पूनम और एक अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के मुख्य आरोपी अमित कुमार और पूनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें