फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम प्रधानों की हत्या की साजिश फेल, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार आरोपी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र जयसिंहपुर के गंगेव गांव के पास से पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से एक बंदूक समेत चार असलहे व 80 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश मैधन व सरवन के ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश रच रहे थे। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन



जयसिंहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की भोर क्षेत्र के गंगेव मियागंज पुलिया के पास से दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी ओमप्रकाश पांडेय उर्फ गाटे निवासी ग्राम मैधन कोतवाली जयसिंहपुर व कन्हैया उर्फ कन्धई निषाद निवासी सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज हैं।


पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश पांडेय के ऊपर एक मुकदमा दर्ज है। उस मुकदमे में मैधन गांव के प्रधान दिनेश सिंह गवाह हैं। वहीं कन्हैया निषाद की गोसाईगंज थाने के सरवन गांव के शैलेंद्र सिंह से रंजिश चल रही है। दोनों बदमाशों को अपने-अपने गांव के प्रधान की हत्या की साजिश रचते समय मियागंज पुलिया गंगेव के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन



एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि तलाशी में उनके पास से करीब 315 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार व कारतूस का जखीरा भी बरामद किया। आरोपियों के बताने पर एक बंदूक समेत चार असलहे और 80 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं।


कन्हैया का शातिराना अंदाज देख पुलिस भौचक
गंगेव गांव के पास से पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर कन्हैया निषाद ने मीडिया को देखते ही अचानक रंग बदल लिया। रोते हुए कहने लगा कि वह निर्दोष है और दूसरे आरोपी ओम प्रकाश को नहीं जानता है। पुलिस उसे फंसा रही। उसकी ये हरकत देख एसपी ने उसे कमरे से बाहर करने का निर्देश दिया। दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मुकदमाें के आरोपी कन्हैया के इस रूप से पुलिस भी हैरान नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें