फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूरी रात ठप रहा जयसिंहपुर उपकेंद्र

Fri, 25 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बरौंसा में फॉल्ट दुरुस्त करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
बरौंसा (सुल्तानपुर)। एचटी लाइन में फाॅल्ट से जयसिंहपुर उपकेंद्र पूरी रात ठप रहा। शुक्रवार दोपहर बाद खराबी दूर की जा सकी। करीब 15 घंटे आपूर्ति बाधित होने से 50 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जयसिंहपुर उपकेंद्र को 132 केवीए गोसैसिंहपुर से आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे विंदवन के पास एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे पूरा उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र ठप होने से दो दर्जन गांवों समेत बरौंसा बाजार, जयसिंहपुर कस्बा, बगियागांव चौराहा, तहसील, कोतवाली और सीएचसी की बत्ती गुल हो गई।


बिजली न होने से लगभग 50 हजार की आबादी को रात भर परेशान झेलनी पड़ी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्री-कटिंग के नाम पर प्रतिदिन कटौती की जा रही है। रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं रही है। जेई रामशरण त्यागी ने बताया कि विंदवन के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी आ गई थी। फाल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें